migrant reached uttarakhand by flight

सामाजिक संगठनों के प्रयास से महाराष्ट्र और मुंबई में फंसे 184 प्रवासियों को ले विशेष चार्टर्ड विमान उत्तराखंड पहुंचा:

देहरादून – 19 जून (भाषा), मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में फंसे उत्तराखंड के 184 प्रवासियों को लेकर एक विशेष चार्टर्ड विमान मुंबई से शुक्रवार शाम यहां के निकट जॉलीग्रान्ट हवाई अड्डे पर पहुंचा, यहां पहुँचने के बाद इन प्रवासियों को बाहर खडी बसों के जरिए गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया.

मुंबई तथा पुणे में रहने वाले प्रवासियों के लिए उत्तराखंड में अपने घर लौटने का यह प्रयास दो सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने किया, जिसमे मुंबई में सांस्कृतिक तथा अन्य क्षेत्रों में सक्रिय सामाजिक संगठन ‘कौथिग’ तथा बंगलुरू स्थित नेशनल लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रों की अर्काजा सिंह की अगुवाई वाली एक टीम शामिल है, कौथिग संगठन के अध्यक्ष केशर सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके संगठन ने कोविड- 19 के दौर में अपने घर लौटने के इच्छुक लोगों का डाटा तैयार किया और अर्काजा सिंह की टीम ने विमान तथा बसों की व्यवस्था करवाई.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *